झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जेएसी द्वारा जेएसी 10वीं 12वीं बोर्ड के परिणाम आज घोषित करने की उम्मीद है। रिपोर्टों के अनुसार, झारखंड बोर्ड परिणाम 2022 आज (15 जून, 2022) को अस्थायी रूप से घोषित किया जाएगा।

 हालांकि, बोर्ड ने अभी तक इस पर आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की है।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 24 मार्च से 20 अप्रैल, 2022 के बीच कक्षा 10 और 12 की परीक्षा आयोजित की थी। रिपोर्ट के अनुसार, किसी भी समय जेएसी 10वीं 12वीं बोर्ड के परिणाम की घोषणा या रिजल्ट डेट की खबर आ सकती है।

झारखंड परीक्षा के लिए 6.8 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे, कुल छात्रों में से 3.99 लाख छात्र जेएसी मैट्रिक परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए, जबकि शेष 2.81 लाख झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए।

बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि झारखंड अकेडमिक काउंसिल पहले 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी करेगा, इसके एक से दो दिन के भीतर 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।

आठवीं, नौवीं व 11वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट दोनों टर्म की परीक्षा के अंक के आधार पर तैयार होगा। स्कूल, कॉलेजों को दोनों टर्म का अंक भेजा जायेगा।

झारखंड बोर्ड ने साल 2022 में एग्जाम पैटर्न में काफी बदलाव किए थे। इसके अलावा सिलेबस में कटौती की थी। हालांकि, परीक्षा में सिलेबस से बाहर प्रश्न पूछे गए थे। बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक ऐसे प्रश्नों में छात्रों को पूरे अंक मिलेंगे।

साल 2021 में 29 जुलाई को परिषद ने रिजल्ट घोषित किए थे। इस दौरान चार लाख से अधिक छात्रों ने 10वीं की परीक्षा पास की थी।

राज्य बोर्ड ने कॉपियों की जांच पूरी कर ली है, ऐसे में रिजल्ट लिंक को लेकर छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। एक बार झारखंड बोर्ड परीक्षा 2022 रिजल्ट जारी होने के बाद आप jacresults.com से परिणाम, टॉपर्स लिस्ट, पासिंग पर्सेंटेज आदि देख सकेंगे।